एटा के अलीगंज में जैसे-जैसे यूपी बोर्ड परीक्षा का समय नजदीक आता जा रहा है, अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परख रहे हैं, जिससे परीक्षार्थियों को किसी भी समस्याओं का सामना न करना पड़े और नकल विहीन परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा सके। इसी के चलते ज़ोनल मजिस्ट्रेट नें अलीगंज सर्किल के परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।