फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सड़क पर बदहवास मिला युवक...एंबुलेंस से सीएचसी में कराया भर्ती

अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Mar 2025 06:03 PM IST

एटा के अलीगंज क्षेत्र में बदहवास स्थिति में पड़े युवक को सूचना पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों को सूचित किया गया। शनिवार की सुबह सीएचसी अलीगंज पर सूचना प्राप्त हुई कि हिरदेपुर गांव के बाहर एक युवक बदहवास स्थिति में पड़ा है। सूचना मिलते ही एंबुलेंस माैके पर पहुंची। युवक को सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया। युवक के पास से हजारों रुपए की नकदी और जरूरी सामान को सीएचसी अलीगंज प्रशासन को सुपुर्द कराया गया। पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद परिजनों को युवक की नकदी और सामान दिया गया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत स्थिर होने पर परिजन उनको अपने साथ ले गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें