एटा के भजनपुरा-मीसा कलां मार्ग पर बने रेलवे अंडरपास में कई माह से जलभराव बना हुआ है। इस वजह से लोगों को यहां से आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या पर भारतीय किसान यूनियन (किसान) के पदाधिकारियों ने शनिवार को अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश को ज्ञापन सौंपा। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव शिव प्रताप सिंह ने बताया कि भजनपुरा-मीसा कलां मार्ग पर रेलवे अंडरपास में जलभराव रहता है। इस समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में समस्या न उठानी पड़ी। इसके अलावा बताया कि अवागढ़-जलेसर मार्ग पर रामगढ़ी के पास पुलिया की बैरिकेडिंग दोनों तरफ से टूटी हुई है। ज्ञापन देने के दौरान राष्ट्रीय महामंत्री हर्ष गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष पिंटू यादव, मंडल महामंत्री विक्रम जादौन, जिलाध्यक्ष आलोक यादव, अमित कुमार, विपिन आदि लोग मौजूद रहे।