फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पोस्टमार्टम हाउस के सामने जलभराव, ट्रांसफार्मर-जनरेटर से हादसे का खतरा

एटा में सोमवार को हुई थोड़ी देर की बारिश ने मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। पोस्टमार्टम हाउस के सामने जलभराव हो गया। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से पोस्टमार्टम हाउस तक जाने वाले पूरे रास्ते पर पानी ही पानी नजर आया। जलभराव के बीच कई स्थानों पर सीवर लाइन के चैंबर भी उफनाते दिखाई दिए। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि इसी रास्ते में ट्रांसफार्मर और जनरेटर भी रखा हुआ है। बारिश के दौरान पानी के बीच विद्युत करंट आने की स्थिति में बड़े हादसे का खतरा बना हुआ है। जलभराव के कारण यहां आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें