एटा। बुधवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट और सीबीएसई की इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं । जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा 92 परीक्षा केंद्र पर बुधवार से शुरू हो गई है। इसमें हाईस्कूल के कुल 29695 विद्यार्थी शामिल हो रहे है , इसमें 16695 बालक और 13000 बालिका हैं। इंटरमीडिएट में कुल 27260 विद्यार्थी शामिल है , इसमें 15700 बालक और 11560 बालिकाएं शामिल होंगी। पहली पाली में हाईस्कूल की परीक्षा आयोजित की गई। हाईस्कूल के विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में सुबह 8 बजे से प्रवेश दिया गया। हिंदी विषय का पेपर आयोजित किया गया।परीक्षा सुबह 8:30 बजे से शुरू हुई। इसमें 2363 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।