एटा के अलीगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं। उप्रा विद्यालय हत्सारी प्रधानाध्यापक अनीता पांडेय ने थाना अलीगंज में तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को स्कूल के आॅफिस, दो कक्षा कक्ष एवं रसोईघर का ताला टूटा हुआ मिला। चोर एक एलपीजी सिलेंडर, अग्निशमन गैस सिलेंडर, आॅफिस से रजिस्टर आदि चोरी कर ले गए।