फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गैस पर दूध गर्म करते समय गिरा पेंट का डिब्बा, आग की लपटों में गंभीर रूप से झुलसी किशोरी

एटा के अलीगंज में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हुआ। किला रोड निवासी सुनील की 17 वर्षीय पुत्री हर्षिता घर की रसोई में गैस चूल्हे पर दूध गर्म कर रही थी। उसी दौरान रसोई में पास में रखा पेंट का डिब्बा और थिनर नीचे गिर पड़े। थिनर ने आग पकड़ ली और लपटें तेजी से फैल गई। अचानक भड़की आग की चपेट में आने से हर्षिता बुरी तरह झुलस गई। घायल किशोरी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज ले गए। सीएचसी अलीगंज पर तैनात चिकित्सक डॉ. विशाल चंद्रा ने बताया कि घायल किशोरी लगभग 70 प्रतिशत तक जल चुकी है। उन्होंने बताया कि परिजनों के अनुसार यह हादसा दूध गर्म करते समय हुआ है। किशोरी की हालत गंभीर होने के कारण उसे हायर मेडिकल सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें