बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के दृष्टिगत कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स ने फ्लैग मार्च किया। एडीएम सत्यप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार सिंह, जलेसर एसडीएम भावना विमल, जलेसर सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने क्षेत्र में फोर्स के साथ मुख्य चौराहा, संवेदनशील व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर फ्लैग मार्च किया।