उत्तर प्रदेश के एटा में सकीट नगर से मुबारिकपुर सराय जाने वाले मार्ग की स्थिति काफी खराब है। पुलिया बुरी तरह जर्जर हो गई है। इससे राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुर्घटना का खतरा हर समय बना रहता है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राम प्रधान सचिन वर्मा ने बताया कि टूटी हुई पुलिया से राहगीरों को निकलने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। पुलिया सही कराने के लिए विभाग को अवगत करा दिया गया है। लेकिन, अब तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है।