फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सीएम योगी की सभा में बुलडोजरों का ब्रेक डांस, देखने को उमड़ पड़ी भीड़

सूरज की तपिश के साथ ही लोकसभा चुनाव का पारा भी चढ़ता जा रहा है। तीन चरणों के मतदान संपन्न होने के बाद नेता अगले चरण के लिए दिन रात एक किए हुए हैं। इसी कड़ी में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एटा पहुंचेंगे। यहां वह फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सीएम की सभा अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के डीएवी मैदान में होनी है। सीएम करीब एक घंटे बाद 2:23 बजे यहां पहुंचेंगे। सीएम की सभा को देखते हुए दो अलग अलग जगहों पर सेफ हाउस बनाए गए हैं। इससे पहले मैदान में बुलडोजर पहुंच गए हैं। मैदान में बुलडोजर ने ब्रेक डांस किया। इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। संचालकों ने बुलडोजर का डांस बंद कराया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें