फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ग्राम पंचायत सचिवों का धरना पांचवें दिन भी जारी, बहाली की मांग पर अड़े

धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 12 Nov 2025 04:55 PM IST

एटा में जिला मुख्यालय स्थित विकास भवन परिसर में ग्राम पंचायत सचिवों का अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। निलंबित दो सचिवों की बहाली की मांग को लेकर सचिवों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। सचिवों ने चेतावनी दी है कि जब तक दोनों साथियों को बहाल नहीं किया जाता, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले मुख्य विकास अधिकारी ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें दो ग्राम पंचायत सचिव अनुपस्थित पाए गए थे। इसके बाद सीडीओ ने दोनों को निलंबित करने के आदेश जारी किए। इस कार्रवाई से नाराज सचिवों ने संघर्ष समिति के बैनर तले विरोध का बिगुल फूंक दिया। धरना स्थल पर ग्राम पंचायत सचिव संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने सीडीओ, जांच अधिकारी और संबंधित बाबुओं पर गंभीर आरोप लगाए। संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रजनीश कुमार ने कहा कि सचिव दिन-रात गांवों में जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में जुटे रहते हैं, लेकिन प्रशासन उनसे सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निलंबित सचिवों को शीघ्र बहाल नहीं किया गया तो आंदोलन को जिलेभर में तेज किया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें