एटा में अब पुलिस भी सुरक्षित नहीं है। बृहस्पतिवार की देर रात शांति नगर में फॉर्च्यूनर सवार युवकों ने पीछा करते हुए अपराध शाखा में तैनात उप निरीक्षक को घर के सामने गाड़ी से उतरते ही पीटा दिया। दोनों तरफ से हुई मारपीट में एसआई की वर्दी फट गई। मारपीट की घटना में तीन लोग घायल हो गए, वहीं एक आरोपी फॉर्च्यूनर लेकर फरार हो गया।