फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता...मारहरा बना अव्वल, एटा नगर क्षेत्र दूसरे स्थान पर

अरुन पाराशर Updated Mon, 17 Nov 2025 07:34 PM IST

एटा में परिषदीय विद्यालयों की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत नगर क्षेत्र की स्पर्धा का शनिवार को राजकीय इंटर काॅलेज के मैदान पर आयोजन किया गया। इसमें मारहरा नगर क्षेत्र की टीम पहले और एटा नगर क्षेत्र की टीम दूसरे स्थान पर रही। नगर क्षेत्र एटा, मारहरा व जलेसर के प्राथमिक विद्यालयों की टीमें मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुईं। प्रतियोगिताओं में मारहरा के बच्चों का दबदबा रहा। शुभारंभ नगर खंड शिक्षा अधिकारी नेत्रपाल सिंह ने किया। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वह खेल के प्रति रुचि बढ़ाएं और अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित कर जनपद व देश का नाम रोशन करें। प्रतियोगिताओं के आयोजन में 50 मीटर दौड़ प्राथमिक बालक वर्ग में मारहरा स्थित मौलाना आजाद विद्यालय के अंशु, 100 मीटर बालक वर्ग में मौलाना आजाद मारहरा के नितिन, 200 मीटर दौड़ में जवाहरलाल नेहरू मारहरा के उदयवीर और 400 मीटर में मौलाना आजाद मारहरा के अरमान ने पहला स्थान हासिल किया। प्राथमिक बालिका वर्ग 50 मीटर में मौलाना आजाद मारहरा की माहिदा परवीन, 100 और 200 मीटर में जवाहरलाल नेहरू प्राथमिक विद्यालय मारहरा की अनन्या और 400 मीटर में माहिदा परवीन ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय तृतीय मारहरा के अरशद पहले स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में मौलाना आजाद मारहरा की माहिरा परवीन प्रथम रहीं। कबड्डी में प्राथमिक बालक वर्ग में मारहरा की टीम विजेता तथा एटा की टीम उपविजेता रही। बालिका वर्ग में मारहरा की टीम ने बाजी मारी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें