जलेसर में महाशिवरात्रि, रमजान और होली नजदीक आने पर प्रशासन और पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सोमवार को हिंदू और मुस्लिम धर्म के प्रमुख लोगों के साथ कोतवाली में बैठक की। एसडीएम भावना विमल ने व्यवस्थाएं बेहतर रखने को पीडब्ल्यूडी, रेलवे, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए। पुलिस उपाधीक्षक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने नगर के व्यापारियों से सीसीटीवी कैमरे दुरुस्त रखने को कहा। बैठक में कोतवाली प्रभारी अमित कुमार, ईओ प्रद्युम्न कुमार, इमाम असलम खां, जेपी सिंह, विद्युत निगम के एसडीओ अजीत उपाध्याय, उत्साह भारद्वाज एडवोकेट आदि मौजूद रहे।