फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एटा कलेक्ट्रेट में युवक ने खुद पर उड़ेला पेट्रोल, आत्मदाह के प्रयास से मची अफरा-तफरी

एटा में कलेक्ट्रेट में सोमवार को एक युवक ने आत्मघाती कदम उठाने का प्रयास किया तो खलबली मच गई। युवक ने खुद पर पेट्रोल उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। पत्नी की मौत के बाद ससुरालियों द्वारा उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने से वह दुखी था। युवक की पहचान मिरहची के गांव नगला हिमाचल निवासी राहुल कुमार के रूप में हुई। उसकी पत्नी ने 9 नवंबर 2025 को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता ने पति राहुल पर आत्महत्या को उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मिरहची पुलिस ने राहुल को 29 दिसंबर को राहुल को जेल भेजा था। चार अप्रैल को जेल से छूटकर आया है। वह पुलिस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गलत कार्रवाई का आरोप लगा रहा है। इसके चलते वह जेल से बाहर आने के बाद दो बार और भी आत्महत्या का प्रयास कर चुका है। अब सोमवार को वह कलेक्ट्रेट पहुंच गया। कलेक्ट्रेट परिसर में उसने खुद पर पेट्रोल उड़ेल ली। इससे वहां खलबली मच गई। कर्मचारियों और पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें