फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अलीगंज में धूमधाम से मनाई होली, एक-दूसरे को गले लगाकर दी शुभकामनाएं

Arun Parashar Updated Thu, 05 Mar 2026 06:52 PM IST

एटा के अलीगंज क्षेत्र में रंगों का पर्व होली इस वर्ष बड़े ही उत्साह, उमंग और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। होली के दूसरे दिन भी क्षेत्र के गांवों में लोगों ने जमकर रंग-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। होली पर्व पर पूरे अलीगंज क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। ग्राम विजैदपुर, देहलाई, टपुआ, बुलाकी नगर, जुनैदपुर सहित आसपास के कई गांवों में लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली खेली। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया। बच्चों ने पिचकारी और रंगों के साथ होली का आनंद लिया, वहीं युवाओं की टोली ने एक-दूसरे को रंग लगाया। इसी क्रम में कोतवाली अलीगंज परिसर में भी पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें