फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: तेज हवा और बारिश से फसलों को भारी नुकसान, किसान चिंतित

Arun Parashar Updated Sun, 15 Mar 2026 10:36 AM IST

एटा के कस्बा सहित अलीगंज क्षेत्र में देररात से हो रही तेज बारिश और हवाओं के कारण किसानों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। गेहूं की फसल गिरकर बिछ गई है, जबकि सरसों और तंबाकू की फसल पर भी इसका व्यापक असर पड़ा है। अचानक बदले मौसम से किसान काफी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। क्षेत्र के किसानों के अनुसार तेज हवाओं के कारण गेहूं की फसल खेतों में गिर गई है। इस समय गेहूं की फसल पकने की स्थिति में है, ऐसे में फसल के बिछ जाने से दाना पतला होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे पैदावार में भारी कमी आ सकती है। किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह बना रहा तो गेहूं की उपज आधी तक रह सकती है। वहीं सरसों की फसल भी पूरी तरह पक चुकी थी। कुछ किसानों ने सरसों की कटाई कर ली थी, जबकि कई खेतों में अभी कटाई बाकी थी। बारिश के कारण खेतों में कटी पड़ी सरसों भीग गई है, जिससे दाने खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं जिन खेतों में अभी सरसों की कटाई नहीं हुई थी, वहां भी फसल गिरने से नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सबसे अधिक नुकसान तंबाकू की फसल में बताया जा रहा है। किसानों का कहना है कि जो तंबाकू की पत्तियां पहले ही काट ली गई थीं, वे बारिश के कारण भीग गई हैं और उनका रंग बदल सकता है। इससे बाजार में उनकी कीमत आधी तक रह जाने की संभावना है। वहीं जो तंबाकू की फसल अभी खेतों में खड़ी है, उसमें भी करीब 25 प्रतिशत तक पैदावार घटने का अनुमान लगाया जा रहा है। किसानों का कहना है कि यदि इसी तरह लगातार बारिश और तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहा तो खेती पर पूरी तरह निर्भर किसानों के सामने बड़ी आर्थिक समस्या खड़ी हो जाएगी। किसानों ने सरकार से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग भी की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें