उत्तर प्रदेश के एटा में सीएचसी, सकीट के सामने से दीपेंद्र कुमार निवासी बराखेड़ा की बाइक चोरी हो गई। वह पत्नी को दवा दिलाने आया था। वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। काफी ढूंढने के बाद जब बाइक का पता नहीं चला तो युवक ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। चोर की तलाश की जी रही है।