फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एटा जिले में रात के अंधेरे में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, वीडियो हुए वायरल

एटा के राजा का रामपुर में अवैध रूप से मिट्टी का खनन क्षेत्र में खूब चल रहा है। सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी कैमरे के वीडियो वायरल हुए हैं, जिसमें रात के अंधेरे में खनन किया जा रहा है। कस्बे से सटे हुए ईदगाह रोड पर नहर के किनारे के वीडियो वायरल हुए हैं, जो बुधवार की रात के बताए जा रहे हैं। एक खेत पर लगे सीसीटीवी कैमरे में यह सब रिकॉर्ड हो गया। इसमें खनन कर कई ट्रैक्टरों से मिट्टी ढोई जा रही है। रात में ही वीडियो वायरल होने पर पुलिस पहुंची तो मिट्टी खोदने वाली मशीन सहित मिट्टी भरे ट्रैक्टरों को लेकर चालक फरार हो गए। उपजिलाधिकारी अलीगंज जगमोहन गुप्ता ने बताया कि खनन के बारे में जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें