एटा के थाना अलीगंज क्षेत्र में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद है कि प्रशासन की सख़्ती के बाद भी अज्ञात चोरों ने शराब के ठेके पर फिर से चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया 10 दिन पूर्व हुई चोरी का पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है इधर पुलिस के लिए एक और मामला मिल गया। थाना अलीगंज क्षेत्र के ग्राम नथुआपुर मे स्थित देशी शराब के ठेके में गुरुवार की देर रात को अज्ञात दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। ठेके के अंदर रखी शराब की पेटियां अज्ञात चोर कंधे पर लादकर ले गए घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।