एटा के राजा का रामपुर में रविवार को महाशिवरात्रि का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। मंदिरों से लेकर सड़क तक भगवान शंकर की जयकारों की गूंज सुनाई देती रही। जहां भक्त शिवालयों में भगवान शिव की पूजा करते नजर आए तो वही कांवड़ यात्रा लेकर जा रहे कांवड़िए बम-बम भोले के जयकारे लगाते दिखे। कस्बा के गढ़ी रानी साहिबा और मोहल्ला मालियान स्थित वनखंडी महादेव, ग्राम बिल्सड़ पछायां स्थित वनखंडी महादेव के मंदिरों में पूरे दिन भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।