एटा के अलीगंज में उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा नकली मावा तैयार कर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों पर छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान तकरीबन चार कुंतल मावा छेना तैयार मिला, जिसके जांच के लिए सैंपल लिए गए। उप जिलाधिकारी अलीगंज डॉ. विपिन कुमार मोरल के नेतृत्व में की गई।