फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: शिविर लगाकर 15 लाभार्थियों के बनाए गए आयुष्मान कार्ड

एटा के अलीगंज में आयुष्मान भारत योजना के तहत बुधवार को नगर पालिका परिसर में शिविर लगाकर 15 लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। शिविर में 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों एवं गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे पात्र परिवारों के भी आयुष्मान कार्ड बनाए गए। पालिका में आयोजित शिविर की जानकारी पर कस्बे और आस पास के गांव के लोग बड़ी संख्या में आए। सीएचओ मृदुल शर्मा ने बताया आयुष्मान कार्ड धारक चिह्नित अस्पतालों में प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक का निशुल्क उपचार ले सकते हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। टीम ने पात्र लोगों के दस्तावेजों की जांचकर शिविर में आयुष्मान कार्ड जारी किए। कार्ड पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे, उन्होंने कहा अब इलाज के खर्च की चिंता नहीं रहेगी। शिविर में वीरेंद्र कुमार, सुनील गुप्ता आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें