देवरिया-कसया मार्ग पर थाना क्षेत्र के ग्राम सोंहुला रामनगर के नौका टोला के समीप सोमवार की देर रात में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें बाइक सवार तीन युवकों को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों में जितेंद्र राजभर और आकाश रावत शामिल हैं।