देवरिया जिले के थाना श्रीरामपुर पुलिस ने सोमवार की रात चेकिंग के दौरान अवैध देशी शराब की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस टीम ने रामपुर-प्रतापपुर दरगेचक तिराहा के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जिनके कब्जे से दो प्लास्टिक के झोले में 90-90 पाउच अवैध देशी शराब बंटी-बबली (कुल 180 पाउच) बरामद हुई। बरामद शराब की मात्रा 36 लीटर तथा अनुमानित कीमत लगभग 13,000 रुपये बताई गई है। दोनों अभियुक्त शराब को बिहार ले जा रहे थे। इनकी पहचान नन्दू प्रसाद पुत्र स्व रामचन्द्र प्रसाद, बिहार और बप्पी शाह पुत्र स्व विजय शाह बिहार के जिला सारण के रुप में हुई है।