श्रीरामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अंतरराज्यीय शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 पेटी देसी शराब और एक बाइक बरामद की गई है। रविवार रात एक बजे ग्राम मिश्रौली रोड पर मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बाइक से 12 पेटी अवैध देसी शराब बिहार ले जाते हुए पकड़ लिया। मौके पर दोनों तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान बिहार के सिवान जिले के नौतन थाना निवासी विशाल कुमार पुत्र विद्या चौधरी और शुभम कुमार यादव पुत्र रामप्रीत चौधरी के रूप में हुई है। एसओ श्रीरामपुर डा० महेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराब तस्करों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।