फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया रेलवे स्टेशन पर किन्नरों ने इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा

देवरिया में सदर रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब प्लेटफॉर्म पर मौजूद किन्नरों ने आरपीएफ इंस्पेक्टर पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि किन्नर देर रात यात्रियों से जबरन अवैध वसूली कर रहे थे। शिकायत मिलने पर आरपीएफ इंस्पेक्टर आस मोहम्मद मौके पर पहुंचे और किन्नरों को रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि किन्नरों ने इंस्पेक्टर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किन्नरों ने अचानक इंस्पेक्टर पर हमला बोल दिया। उन्होंने न सिर्फ लाठी-डंडों से पीटा बल्कि कुर्सी और कूड़े के प्लास्टिक बकेट तक फेंककर मारा। हालात ऐसे बने कि इंस्पेक्टर को थाने की ओर भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें