यातायात माह के तहत यातायात पुलिस ने व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन के निर्देशन में यातायात प्रभारी गुलाब सिंह व टीम ने बिना हेलमेट, गलत नंबर प्लेट, तीन सवारी व स्टंट करने वाले वाहनों पर कार्रवाई की। कसया ओवरब्रिज, मालवीय रोड, बस स्टैंड, न्यू कॉलोनी स्थित डॉ. गुलाम रसूल एवं आस्था हॉस्पिटल के सामने नो-पार्किंग में खड़े वाहनों, अनुबंधित बस, ऑटो व ई-रिक्शा पर भी एमवी एक्ट के तहत चालान व सीजिंग की गई।