क्षेत्र में स्थित मां जालपा देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि के रामनवमी पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। सुबह से ही भक्तों का मंदिर परिसर में आना जाना लगा रहा पूरा मंदिर परिसर जय माता दी, जय मां जालपा देवी के जयकारों गूंजता रहा। भक्तों द्वारा मां जालपा देवी का पूजन अर्चन की और मां के दरबार में मत्था टेककर सुख समृद्ध और परिवार की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ। इसमें गायिका अपर्णा शुक्ला ने माई हो तनी आजईतु , बघवे पर होके सवार एवं अन्य माता का भजन निमिया के डाढ मैया झूले ली झूलुअवा हमरे ओरिया ना आदि भजन गाकर श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया।