फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत पर सो रहा था परिवार, चोरों ने खंगाला मकान- 20 लाख के गहने व 88 हजार नकद की चोरी

जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौंसले बुलंद हैं। भैंसा डाबर गांव निवासी विनोद भगत का परिवार रविवार को पूरे दिन छोटे भाई रविन्द्र कुशवाहा की सगाई के कार्यक्रम में व्यस्त था। कोतवाली थाना क्षेत्र के लाहिलपार मंदिर में हुई सगाई से लौटने के बाद रात में भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए नात-रिश्तेदारों के साथ परिवार छत पर सो रहा था। इधर चोरों ने पूरा घर खंगाल डाला। पीड़ित का दावा है कि चोरों ने आलमारी और बक्से का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख रुपए मूल्य के जेवरात और बैग में रखा हुआ 88 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें