नूनखार से भटनी मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। खुखुंदू कस्बे में सड़क की दोनों पटरियों किनारे गड्ढा खोद गिट्टियां बिछाकर छोड़ दी गई। नतीजा आएदिन दो-चार राहगीर और छात्र गिरकर घायल हो रहे। जबकि जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। बताते चलें कि 13.2 किमी सड़क का निर्माण कार्य 24.93 करोड़ से चल रहा है। इन दिनों काफी समय से काम बंद है।