फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंठ से ठिठुरे छात्र ताप रहे अलाव, प्रशासन के इंतजाम नाकाफी

दिन पर दिन बढ़ती ठंड में स्कूल पहुंचे छात्र सोमवार को अलाव के पास बैठकर हाथ सेंकते नजर आए। स्थानीय कस्बे में एक दुकानदार ने अलाव जला रखा था। हालांकि सार्वजनिक स्थलों पर अभी कोई अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। खुखुंदू कस्बे में सोमवार दोपहर में लंच के दौरान स्कूल से बाहर निकले छात्र एक दुकान के पास जल रहे अलाव पर हाथ सेंकते नजर आए। इतनी कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद भी बाजार में प्रशासन की तरफ से कही अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है। नतीजा कहीं-कहीं दुकान दार स्वयं अलाव जलाकर ठंड से बचाव के उपाय कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें