पूर्व मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी थाना क्षेत्र के बालपुर श्रीनगर चौराहे पर सोमवार को एक विवादित जमीन पर कथित तौर पर कुछ भू माफियाओं द्वारा कब्जा करने का विरोध करने पहुंचे थे। वे वहां उपस्थित लोगों को संबोधित कर जिला प्रशासन को दस दिन में न्याय की मांग कर देवरिया की तरफ जाने को तैयार हुए थे।इसी बीच प्रभारी थानाध्यक्ष संजय चंदेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वे वहां उपस्थित लोगों से भीड़ हटाने की बात कर रहे थे। इस बीच एक कॉन्स्टेबल ने पूर्व मंत्री से आवेश में बात करते हुए मुकदमा दर्ज कराने की बात कहने लगा। इस पर सपा कार्यकर्ता व उपस्थित ग्रामीण आक्रोशित हो गए। पुलिस कर्मियों और ग्रामीणों में धक्का मुक्की होने लगी। लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए पूर्व मंत्री ने आक्रोशित लोगों को शांत कराया। इसके चलते कुछ देर तक मौके पर गहमागहमी का माहौल बना रहा।