फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रीपर से लगी आग, 10 एकड़ गेंहू की फसल जली

Rohit Singh Updated Sun, 05 Apr 2026 05:35 PM IST

वैदा कोडर गांव में स्ट्रा रीपर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक झोपड़ी समेत 10 एकड़ गेंहू की फसल जल कर नष्ट हो गई। घटना शनिवार की रात करीब 1 बजे हुई। गांव के खेत में भूसा बनाने वाली मशीन चल रही थीं, तेज हवा के बीच निकली चिंगारी से आग लग गई। बैंदा निवासी महेश पाल के मड़ई में आग लग गई। मड़ई में रखा सारा सामान जल गया। गांव के सुनील पाल का बोरे में रखा गेहूं, भूसा और मुंशी पाल सहित तीन किसानों का करीब 10 एकड़ गेहूं की फसल जल गई। ग्रामीणों ने तेज आधी में बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें