पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर ने मंगलवार को लार थाने का औचक निरीक्षण कर थाना भवन, मेस, बैरक, मालखाना व कार्यालय के रजिस्टरों की बारीकी से जांच की। उन्होंने भूमि विवाद रजिस्टर में सभी मामलों को दर्ज कर राजस्व टीम से समन्वय बनाकर समय से निस्तारण करने और विवादित प्रकरणों में निरोधात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।