सलेमपुर कस्बे के पिपरा नाजिर मोहल्ले में जमीन और पारिवारिक विवाद ने बुधवार की रात खूनी रूप ले लिया। बेटे ने अपनी ही मां के सिर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। मृतका संकेशा देवी पत्नी जयराम चौहान के परिवार में काफी समय से जमीन और संपत्ति के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। वहीं, गौरीबाजार थाना क्षेत्र के लबकनी गांव में ही बुधवार की रात आंबेडकर की मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद हो गया। गांव के अनुसूचित वर्ग के कुछ लोग मूर्ति स्थापित करने पर अड़ गए, जबकि प्रशासन का कहना था कि बिना पूर्व अनुमति के मूर्ति स्थापित नहीं करने दी जाएगी