एमएलसी डा.रतनपाल सिंह शनिवार को ग्राम लबकनी स्थित बूथ पहुंचे। बूथ संख्यां 114 से 118 तक के बीएलओ से मिले। नवनीत कुमार,भुवनेश्वर जायसवाल,हरेंद्र कुमार,संदीप सहित अन्य बीएलओ से जानकारी ली। ग्रामीणों से ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने की अपील की।साथ ही एसआईआर फार्म भरने से कोई छूटने न पाए इसके लिए ग्राम प्रधान सहित जिम्मेदार लोगों से जुटे रहने को कहा।