बरहज विधानसभा की बिगड़ी विद्युत व्यवस्था को लेकर सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बरहज विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सपा नेता विजय रावत ने कहा कि भाजपा सरकार व उनके जनप्रतिनिधियों को जनता से कोई मतलब नहीं है। वे सिर्फ जनता को धोखा दे रही हैं। बरहज विधानसभा की जन समस्याओं को लेकर उन्होंने कई बार धरना प्रदर्शन किया, लेकिन अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को विकास व क्षेत्र की जनता से कोई मतलब नहीं है।