श्री नारायण प्रसाद शाही आदर्श इंटर कॉलेज बरियारपुर खेल मैदान पर आदर्श सद्भावना क्लब की ओर से चल रहे राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार को तीसरा मैच सिवान व बहराइच टीम के मध्य खेला गया। इसमें सिवान के खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन से टीम ने 4-1 से विपक्षी टीम को हराकर दो अंकों की बढ़त बनाई। खेल के दौरान दर्शकों ने को दोनो टीम के खिलाडि़यों के अच्छे प्रदर्शन पर शोर मचाकर उनका उत्साहवर्धन किया। आयोजक व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर व व्यवस्थापक अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल आठ टीमें भाग ले रही हैं।