फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी स्वालंबन का संदेश लेकर दौड़ी छात्राएं

रोहित सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 01:01 PM IST

मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को विभिन्न विद्यालयों की छात्राएं नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन का संदेश लेकर दौड़ीं। उन्होंने समाज को नारी सुरक्षा नारी सम्मान और नारी स्वालंबन का संदेश दिया। कार्यक्रम में राजकीय इंटर कालेज की छात्राएं और प्रशिक्षु पुलिसकर्मी शामिल रहीं। दौड़ पुलिस लाइन से शुरू होकर एडिशनल एसपी उत्तरी आवास के पास होते हुए वन स्टॉप सेंटर, बस स्टेशन चौराहा, भटवलिया तिराहा होते हुए वापस पुलिस लाइन पहुंची। यहां पर प्रेक्षागृह में महिला संबंधी अपराधों के प्रकार एवं उनसे बचाव के उपाय जैसे- छेड़छाड़, पीछा करना (स्टॉकिंग), साइबर अपराध, घरेलू हिंसा, शोषण और उत्पीड़न की स्थितियों में क्या कदम उठाएं, किसी भी घटना के समय शांत न रहकर तुरंत पुलिस और हेल्पलाइन नंबरों की मदद लेने की जानकारी दी। डिजिटल सुरक्षा एवं साइबर क्राइम से बचाव हेतु सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने से जुड़े खतरे, ऑनलाइन धोखाधड़ी व साइबर बुलिंग से कैसे बचें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें