शिक्षा को सभी तक पहुंचाने के उद्देश्य से स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ विकास भवन में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर विधायक डॉ. शलभ मणि त्रिपाठी रहे। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल एवं मुख्य विकास अधिकारी प्रत्यूष पांडेय उपस्थित रहे।