उत्तर प्रदेश संस्कत संस्थानम्, महंथ त्रिवेणी पर्वत इंटर कॉलेज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जिला पंचायत देवरिया के सभागार में गौतम बुद्ध के विचारों की वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सदर सांसद शशांक मणि ने कहा कि महात्मा बुद्ध भूत, वर्तमान एवं भविष्य में हर समय उनके विचार लोगों को प्रेरणा देते रहेंगे।