राजधानी दिल्ली में सोमवार की शाम भीषण धमाके में देवरिया जिले के भलुअनी नगर पंचायत के जयप्रकाश नगर वार्ड निवासी और भाजपा नेत्री माया जायसवाल के पुत्र शिवा 22 वर्ष जख्मी हो गए। हालांकि वह खतरे से बाहर बताये जा रहे हैं। घटना की जानकारी होने पर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई है। बताया जाता है कि दिल्ली में भर्ती शिवा की हालत जानने के लिए गृहमंत्री अमित शाह भी गए थे।