लार नगर पंचायत की ओर से शीघ्र जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जाने से नाराज सभासदों ने बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय के प्रांगड़ में धरने पर बैठ गए। उन्होंने ईओ के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और समय से दोनों प्रमाण पत्र जारी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। धरने में सभासद शम्स मेराज, पंकज सिंह, अर्जुन पाल, प्रमोद कुमार, राशि जमाल, पिंकी देवी, नशीरुन निशा, मजहर इकबाल, प्रमोद विश्वकर्मा, संजू देवी, राशिद जमाल आदि शामिल रहे।