विश्व हिंदू महासंघ की आवश्यक बैठक रविवार को बाबा सोमनाथ मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 12 सितंबर को राष्ट्रसंत गोरक्षपीठाधीश्वर ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ महाराज की पुण्यतिथि सामाजिक समरसता के रूप में मनाई जाएगी। इसके तहत गोरेया घाट स्थित ब्रह्मा जी स्थान मंदिर पर गोष्ठी और सहभोज का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति होंगे।