शहर के एक मोहल्ले में किराना दुकान पर दूध लेने गई मासूम से दुकनदार ने दुष्कर्म कर दिया। बच्ची को दुकान के अंदर रोते देख रास्ते से गुजर रहे राहगीरों ने शोर मचाया। इसके बाद दुकान में से मासूम को बाहर निकाल घर पहुंचाया और दुकानदार की पिटाई की। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर कोतवाली चली आई। दो पक्षों का मामला होने से मौके पर देखते ही देखते तनाव व्याप्त हो गया। तनाव देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।