रुद्रपुर के माझा नारायण गांव में अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस पर शनिवार को भीमराव अंबेडकर, भगवान बुद्ध और संत रविदास की प्रतिमा का विधायक जयप्रकाश निषाद ने अनावरण किया। गांव में मंदिर में स्थापित की गई तीनों मनीषियों की प्रतिमाओं का पूजन किया गया। इस अवसर पर प्रसाद भंडारे का आयोजन किया गया।