सदर तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने गौरीबाजार के नायब तहसीलदार रत्नेश यादव पर न्यायालय में विधि विरुद्ध और मनमाने तरीके से कार्य करने का आरोप लगाते हुए उनके कोर्ट के अनिश्चितकालीन बहिष्कार का ऐलान किया।