फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या

रोहित सिंह Updated Wed, 11 Feb 2026 06:20 PM IST

श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में प्राइमरी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा को एक युवक स्कूल से बुलाकर ले गया और दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया। छह साल की इस बच्ची का शव आरोपी ने पास ही झरही नदी में फेंक दिया था। कुछ महिलाओं ने शव देखकर शोर मचाया तो गांव के लोग जुटे और शव बाहर निकाला गया। स्कूल के हेडमास्टर ने गांव के उस युवक का नाम बताया, जो धोखे से बच्ची को स्कूल से बुलाकर ले गया था। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू हुई। बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी पुलिस की हिरासत में है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें