डीएम मधुसूदन हुल्गी ने मंगलवार सुबह करीब 9:15 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बैतालपुर पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। इसके बाद करीब 10 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की अनुपस्थिति देख डीएम ने नाराजगी जताते हुए समय से दफ्तर आने का निर्देश दिया।